Punjab Kesari MP ads

मां को देखकर सीखा योग, 1 साल की धृति के आसनों ने सबको किया हैरान, तस्वीरें हुईं वायरल

Saturday, Jun 20, 2026-03:28 PM (IST)

भोपाल। जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना और बोलना सीख रहे होते हैं, उस उम्र में एक साल की नन्हीं धृति शुक्ला अपने शानदार योग आसनों से लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। धृति की तस्वीरें और वीडियो देखने वाले उसकी लचीलापन और संतुलन क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesariधृति की मां डॉ. पूजा शुक्ला योग विषय में पीएचडी कर चुकी हैं। घर में बचपन से योग का माहौल होने के कारण धृति ने भी बहुत छोटी उम्र में ही योग के प्रति रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। परिवार के अनुसार, धृति ने मात्र 9 महीने की उम्र से अपनी मां को देखकर योगासन करने का प्रयास शुरू कर दिया था।

PunjabKesariहैरानी की बात यह है कि इतनी कम उम्र में भी धृति कई योगासन बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर लेती है। उसकी एकाग्रता, शरीर का संतुलन और योग के प्रति लगाव लोगों को प्रभावित कर रहा है।

डॉ. पूजा शुक्ला बताती हैं कि उन्होंने कभी धृति पर योग सीखने का दबाव नहीं डाला। वह केवल अपनी मां को योग करते हुए देखती थी और धीरे-धीरे खुद भी उनकी नकल करने लगी। समय के साथ उसकी रुचि बढ़ती गई और आज वह कई आसन आसानी से कर लेती है।

PunjabKesariधृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। कई लोग उसे नन्ही योगा गर्ल कहकर सराह रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में योग के प्रति उसका समर्पण यह संदेश देता है कि यदि बच्चों को सही वातावरण और प्रेरणा मिले तो वे कम उम्र में भी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। नन्हीं धृति आज अपने योग कौशल से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News