Punjab Kesari MP ads

किसानों के दर्द में शामिल हुईं विधायक, टाला जन्मदिन का जश्न, कहा- शुभकामनाएं नहीं, एक पौधा लगाइए

Thursday, Jun 11, 2026-05:23 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से केले की फसल को हुए भारी नुकसान के बीच नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने संवेदनशील पहल करते हुए अपना जन्मदिन उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। 12 जून को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने समर्थकों से केक काटने, बधाई देने और उत्सव मनाने के बजाय एक-एक पौधा लगाने की अपील की है।

PunjabKesari

वीडियो संदेश जारी कर विधायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे समय में उत्सव मनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि खेतों और गांवों में अधिक संख्या में वृक्ष होते, तो प्राकृतिक आपदा का असर कम हो सकता था और फसल को इतना नुकसान नहीं होता।

विधायक ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों के दुख की इस घड़ी में संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण ही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News