किस्सा कुर्सी का, बात लंकापति की ससुराल 'मंदसौर' विधानसभा सीट की...

10/31/2018 6:23:03 PM

भोपाल:  मंदसौर लंकापति रावण की ससुराल, अफीम उत्पादन और हिंदू व जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मालवा क्षेत्र में मंदसौर सबसे ज्यादा अमीर किसानों के लिए जाना जाता है। इसे आरएसएस का गढ़ भी कहा जाता है। इसके बावजूद फिलहाल यहां पर भाजपा कमजोर नजर आ रही है। यहां के किसानों का कहना है कि बीते 5 वर्षों में हमारी हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। विधानसभा चुनाव को लेकर विकास बनाम भ्रष्टाचार का मुद्दा यहां पर हावी है। जून 2018 में फसलों के लिए सही दाम के लिए यहां एक आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन में पुलिस फायरिंग से 5 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। किसानों पर गोलीबारी के कारण यहां के लोगों में शिवराज सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। मंदसौर पाटीदार बहुल क्षेत्र है। आमतौर पर ये बीजेपी के वोटर माने जाते हैं, लेकिन यदि यह वोट बैंक टूटता है तो निश्चित ही बीजेपी को नुकसान होगा। इसका सीधा फायदा 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है।

PunjabKesari

मंदसौर का राजनीतिक समीकरण...

मंदसौर भाजपा का गढ़ माना जाता है। बीते 15 सालों से मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है। वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी के ओम प्रकाश पुरोहित ने कांग्रेस के नवकृष्ण पाटिल को 22,912 मतों से हराया था। वर्ष 2008 में भाजपा के यशपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के महेन्द्र सिंह गुर्जर को 1685 मतों से हराया था, वहीं 2013 में जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए यशपाल सिंह कांग्रेस के महेन्द्र सिंह गुर्जर को 24295 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। मंदसौर विधानसभा में कुल 2,20,315 मतदाता हैं और यह एक सामान्य सीट है। 

PunjabKesari

2008 में मंदसौर की राजनीतिक स्थिति...
2008 विधानसभा के समय मंदसौर में वोटर्स की कुल संख्या 1,72,040 थी। इनमें से बीजेपी के यशपाल सिंह सिसोदिया ने 60013 यानी 45.73 फीसदी मत लेकर जीत हासिल की। कांग्रेस के महेन्द्र सिंह गुर्जर 58328 (44.44) मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे और बसपा के कुमावत कुमराज नथूलाल मात्र 5686 (4.33) मत हासिल कर हार गए थे। 

विधानसभा चुनाव 2008...
कुल वोटर्स- 172040
 

नाम

पार्टी

कुल वोट

यशपाल सिंह सिसोदिया

बीजेपी

60,013

महेन्द्र सिंह गुर्जर

कांग्रेस

58328

कुमावत कुमराज नथूलाल

बीएसपी

5686

 

2013 में मंदसौर की राजनीतिक स्थिति...
2013 के विधानसभा चुनावों में 6,87,997 यानी 78.6 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2013 के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को 3,40,749 (49.5%), कांग्रेस को 2,91,253 (42.3%), निर्दलीय उम्मीदवारों को 30,549 (4.4%), बहुजन समाज पार्टी 8,452 (1.2%) और समाजवादी पार्टी 5,586(0.8%) वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2013...
कुल वोटर- 220314

नाम

पार्टी

कुल वोट

यशपाल सिंह सिसोदिया

बीजेपी

84975

महेन्द्र सिंह गुर्जर

कांग्रेस

60680

मंगीलाल क्रांति परिवर्तन

बीएसपी

1297


अगर बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो पिछले कुछ समय से मंदसौर के किसानों में तमाम मुद्दों को लेकर अंसतोष बढ़ा है। इसकी वजह से मंदसौर किसान आंदोलन का मैदान भी बना, जिससे शिवराज सिंह चौहान सरकार की काफी किरकिरी हुई। वहीं, किसानों के इसी गुस्से का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस भी आगे बढ़कर आई। अब आगामी चुनावों के नतीजे ही तय करेंगे कि आखिर किसान किसके सिर ताज बांधेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News