मुरैना में BSP प्रत्याशी में बदलाव, अब रामलखन नहीं करतार सिंह भड़ाना लड़ेंगे चुनाव

Thursday, Apr 18, 2019-11:57 AM (IST)

भोपाल: बसपा ने लोकसभा सीट मुरैना के प्रत्याशी को बदल दिया है। पहले इस सीट से डॉ. रामलखन कुशवाहा चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी करतार सिंह भड़ाना को दे दी गई है। पार्टी के इस फैसले से बसपा कार्यकर्ताओं नाराज हैं। उनका कहना था कि जब बाहरी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारना है तो रामलखन कुशवाहा को ही यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए क्योंकि वह पिछले दो महीने से यहां काम कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामडी गौतम ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि यह पार्टी प्रमुख मायावती का निर्णय है। रामजी गौतम व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने बुधवार को गांधी बाल निकेतन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कहा था कि भड़ाना का चुनाव लड़ना तय है, उनके नाम की सूची भी जल्द जारी हो जाएगी।
बता दें कि, शनिवार को कुशवाहा को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली बुलाया था। तभी से चर्चा होने लगी थी कि मुरैना से पार्टी प्रत्याशी बदल सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News