सट्टा एप संचालक और भूपेश बघेल का चैट वायरल! पूर्व सीएम ने कह दी ये बड़ी बात, मचा हड़कंप
Tuesday, Jun 16, 2026-02:48 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम जुड़ा है। दरअसल, सौरभ चंद्राकर के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट डाला हुआ है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले को फर्जी बताया है। पूर्व सीएम में नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- "सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूं। जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।"
वहीं, आगे कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुंच चुका है। जो भी इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएं। फिलहाल क़ानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही। ज़िम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जांचे कुछ भी चलाने से बचें।"
सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 16, 2026
उस वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूँ. जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है.
इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता… pic.twitter.com/8GdFZHBxxd

