Punjab Kesari MP ads

छत से गिरने से शिक्षक की मौत, फोन पर करते वक्त बिगड़ा बैलेंस

Thursday, Jun 05, 2025-07:37 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के चंदला में संचालित सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार माहौर की छत से गिरने से मौत हो गई। हेमंत कुमार भिंड जिले के गहोद गांव के रहने वाले थे। चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद उनके बड़े भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत बीते रोज की तरह 4 जून रात करीब 8:30 बजे अपने किराए के मकान की छत पर खड़े होकर अपने बड़े बेटे साहिल से फोन पर बात कर रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वह छत से नीचे गिर पड़े। करीब डेढ़ से 2 घंटे बाद जब परिजनों ने दोबारा हेमंत से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने उनके साथी को फोन लगाया और जानकारी दी।

सूचना के बाद हेमंत के साथी मौका स्थल पर पहुंचे और जाकर देखा तो हेमंत अचेत अवस्था में छत के नीचे पड़े हुए थे। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोग हेमंत को चंदला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पदस्थ डॉक्टर ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना चंद्राला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रात्रि 10:00 बजे चंदला थाने में पदस्थ टीआई उदयवीर सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं आज गुरुवार के रोज सुबह चंदा स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर द्वारा मृतक की बॉडी का पीएम करने के बाद स्वपरिजनों को सौंपा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News