छत्तीसगढ़ CM ने गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Monday, Jan 26, 2026-10:20 AM (IST)

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

समारोह में सुबह 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह 10.57 बजे, मुख्यमंत्री द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 11.15 बजे होगा।

मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे.. समारोह में देशभक्ति का माहौल और उत्साह देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News