छत्तीसगढ़: किसानों ने की धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, 31 जनवरी रखी गई है अंतिम तारीख

Sunday, Jan 16, 2022-12:25 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 31 जनवरी तक कि तिथि निर्धारित की है, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण जांजगीर चाम्पा जिले के बहुत से किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं, ऐसे में  किसान धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

PunjabKesari, Chhattisgarh, Raipur, paddy purchased, rain-soaked paddy, Chhattisgarh government

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की। धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब तक कई बार मौसम का मिजाज बदला और बेमौसम बारिश हुई। बारिश के चलते कई दिनों तक धान खरीदी नहीं हो सकी। अभी भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। बार बार होने वाली बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी का कार्य प्रभावित हुआ है। अब धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी आने में महज 15 दिन का समय शेष है। जबकि अभी तक बहुत से किसान धान नहीं बेच सके हैं। जिले में 1 लाख 99 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है और 9 लाख 10 हजार टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1 लाख 44 हजार किसानों ने 6 लाख टन धान बेचा है। अभी भी 55 हजार से अधिक किसान धान नहीं बेच सकें हैं। इन किसानों को 3 लाख टन से अधिक धान बेचना है। ऐसे में किसान धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News