Punjab Kesari MP ads

महिला ने वरिष्ठ IPS पर लगाए न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के आरोप

Friday, Mar 27, 2026-06:21 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने 26 मार्च को सस्पेंड कर दिया है। यह कदम उनके खिलाफ गंभीर यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बीच उठाया गया।

महिला का चौंकाने वाला खुलासा

एक महिला ने दावा किया है कि डांगी उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करते थे, और ट्रांसफर की धमकी भी देते थे। महिला ने यह भी कहा कि डांगी की पत्नी भी उनसे “सेवा” करवाने का प्रेशर डालती थी।महिला के अनुसार, IPS डांगी एक ट्रांसफर के लिए डेढ़ लाख रुपये लेते थे, और इसी अवैध कमाई से उन्होंने करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई।

कांग्रेस ने किया सोशल मीडिया पर हमला

कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने इस पूरे मामले को लेकर वायरल चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात की गई। दावा किया गया कि वायरल चैट में दिखाया गया नंबर डांगी का है।

जांच और निलंबनCollapse

राज्य सरकार के आदेश में कहा गया कि डांगी के आचरण को अखिल भारतीय सेवा नियम 1968 और अनुशासन नियम 1969 के तहत संदिग्ध माना गया है। पीड़िता ने शिकायत 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में कोरबा में डांगी से उनकी मुलाकात हुई थी। तब डांगी एसपी पद पर तैनात थे। शुरुआती बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई, जो बाद में बढ़ती गई। दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी  परेशान करने लगे।

 अबकी बार सवाल यह उठता है:

क्या IPS डांगी की पत्नी भी इस घोटाले में शामिल थी? कितने पुलिसकर्मी इस भ्रष्टाचार में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे? सरकार इस मामले में कितनी जल्दी निष्पक्ष कार्रवाई करेगी? इस मामले की जांच अभी भी जारी है और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News