रायगढ़: सूअर का कटा हुआ सिर मस्जिद में फेंका, लिखी आपत्तिजनक बातें, मुस्लिम समाज में मचा हड़कंप

Monday, Dec 05, 2022-06:19 PM (IST)

रायगढ(पुनीराम रजक): रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया पंचायत में शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन मस्जिद में सूअर का कटा हुआ सिर रख दिया। साथ में रखे एक पर्चे में आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए हैं। सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल छाल थाने में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 295 ए, 507 के तहत अपराध दर्ज किया है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि बोजिया पंचायत में मुस्लिम समुदाय के द्वारा पिछले कुछ दिनों से एक मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। इसी निर्माणाधीन मस्जिद के सामने ये घटना हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है। मामले में समुदाय विशेष को समझाइश दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News