Punjab Kesari MP ads

सुशासन तिहार की शुरुआत: CM साय निकले प्रदेश दौरे पर, जनता से लेंगे सीधा फीडबैक

Sunday, May 03, 2026-12:33 PM (IST)

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए।

इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा कर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

PunjabKesariगौरतलब है कि सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक प्रदेशभर में चलेगा, जिसका उद्देश्य शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी साथ रवाना हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News