दिल्ली में CM कमलनाथ का PM मोदी को चैलेंज, अपने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बताएं

Saturday, Dec 14, 2019-05:24 PM (IST)

नई दिल्ली/भोपाल: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने भारत बचाओ महारैली की। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर बरसे और कहा कि देश को अराजक शासन से मुक्त कराने के लिए रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ भारत का स्वर्णिम भविष्य लिखने तो बेताव है।


भारत बचाओ रैली के मंच से उन्होंने कहा कि ये लड़ाई किसी को लाभ या हानि पहुंचाने की नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। कांग्रेस के गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी राष्ट्रवाद की बात करते हैं। मैं इनको चुनौती देता हूं कि ये अपने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बता दें। कांग्रेस का इतिहास बलिदानों का रहा है। ये कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ नहीं पढ़ा सकते।

 

गौरतलब है कि, मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने रामलीला मैदान पर 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन किया। केंद्र के खिलाफ इस बड़े प्रदर्शन में मध्य प्रदेश समेत अलग अलग राज्यों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने मंच से मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News