मोनियां महोत्सव में CM कमलनाथ जमकर जमकर थिरके

Sunday, Nov 03, 2019-05:32 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): बिजावर कस्बे के मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोनियां महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत की। वहीं महोत्सव में मुख्यमंत्री मोनियां के साथ जमकर थिरके। बिजाबर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश शुक्ला इस कार्यक्रम के आयोजक है।

PunjabKesari

बुंदेलखंड का पारंपरिक लोक नृत्य मोनियां है जो दीपावली से ग्यास तक पूरे बुंदेलखंड में खेला जाता है। इस नृत्य में मोर पंख,नगड़िया और लठ्ठ का प्रयोग पारम्परिक वेशभूषा के साथ किया जाता है। पुरातन काल में इस नृत्य के माध्यम से लोगों को युद्ध कला आत्मरक्षा के लिए सीखते थे। इस नृत्य में गायन के विशेष विधा होती है,जिसे हर कोई नहीं गा सकता। इस नृत्य को करने वाले मौन व्रत धारण करते है। हर टोली में एक या दो गायक होते हैं जो दिवारी को विशेष राग में गाते हैं। बाकी सभी नर्तक मौन रहते है, सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक नृत्यक मौन रहते है।

PunjabKesari

बुंदेलखंड के हर गांव में एक या दो टोली होती हैं, जो गांव- गांव जाकर देव स्थानों में माथा टेकती हैं, और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना कर देवों को खुश करने के लिए मोनियां नृत्य के माध्यम से भगवान को रिझाने का प्रयास करती हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिजाबर क्षेत्र को कई सौगाते दी। इस कार्यकम में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह,और आबकारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर सहित जिले के विधायक मोजूद रहे।

PunjabKesari

बिजवार विधायक राजेश शुक्ला बोले कि हमने चुनाव नहीं लड़ा था। हमारा चुनाव जनता ने लड़ा था। जितनी बड़ी जीत उतनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। रविवार यहां की अनेक समस्याएं हैं। आदिवासियों की जमीनों वन विभाग के कब्जे में है। एक टीम बनाएं जो राजस्व और वन विभाग के संयुक्त निपटारे कराएं। बिजावर में सबसे ज्यादा पलायन की समस्या है। आप एक टीम से सर्वे कराएं और सिंचाई के साधन बढ़ाएं जाएं। बिजावर का अस्पताल 30 से बढ़ाकर 60 विस्तर किया जाए। जिस पर कमलनाथ ने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News