महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत पर CM मोहन ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान
Thursday, Feb 13, 2025-06:32 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_18_31_4731481105.jpg)
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के तीन श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुम्बई राजमार्ग पर राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। इसमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है।
प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस का दिल्ली-मुंबई हाईवे पर कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 यात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं कुछ यात्रियों के गंभीर घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 13, 2025
मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख एवं गंभीर…
मुख्यमंत्री यादव ने श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन मंदसौर को निर्देशित किया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।