भगोरिया के रंग में रंगे CM मोहन, मांदल की थाप पर आदिवासी बंधुओं के साथ जमकर थिरके

3/23/2024 8:00:24 PM

झाबुआ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रतलाम - झाबुआ और धार लोकसभा क्षेत्र में आदिवासियों के लोकप्रिय पर्व 'भगोरिया' उत्सव में शामिल हुए। राणापुर में वे भगोरिया उत्सव में मस्ती करते दिखे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मांदल की थाप पर आदिवासी बंधुओं के साथ थिरके। इस दौरान उन्होंने वाद्य यंत्र भी बजाए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ यादव आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वाद्य यंत्र बजाय। इस दौरान सीएम के साथ और जनप्रतिनिधि भी भगोरिया रंग में रंगे दिखाई दिए।  बता दे कि देश भर में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन आदिवासी बाहुल्य इलाके में 18 मार्च से भगोरिया उत्सव शुरू हो चुका है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगोरिया महोत्सव और होली की बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास हमारी प्राथमिकता है। आदिवासी क्षेत्रों में एक लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों को लेकर उन्होंने कहा कि वह मालवा क्षेत्र से हैं इसलिए वह भगोरिया त्योहार के महत्व को अच्छे से जानते हैं। यह साल का सबसे प्रतीक्षित समय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News