भाई दूज पर "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन, बोले- बहनें हमारी शक्ति का आधार

3/26/2024 7:29:36 PM

सागर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर सागर लोकसभा के अंर्तगत सुरखी विधानसभा के बेलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर भारी संख्या में उपस्थित बहनों ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर, पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। बहनों ने इस अवसर पर रक्षासूत्र बांधे एवं अपना भैया-मोहन भैया जैसे नारों का जयघोष किया। बहनों के स्नेह, दुलार और अशीर्वाद से भावविभोर हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शीश झुकाकर बहनों का अभिवादन किया एवं विश्वास दिलाया कि नारी शक्ति के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोडेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  इस अवसर पर बहनों से संवाद भी किया।  

PunjabKesari

आजादी के बाद भी 70 साल तक भगवान राम के मामले को उलझाकर रखा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 70 साल तक देश की आजादी के बाद भी भगवान राम के मामले को उलझा कर हिंदू-मुसलमान को लड़ाने का हथियार बनाया था। कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम पर भी प्रश्न उठते थे,  भगवान श्रीराम के मामले को कांग्रेस ने उलझाकर रखा। कांग्रेस ने ना उस समय पीछा छोड़ा और आज भी कांग्रेस पीछा नहीं छोड़ रही है।

कांग्रेस ने माताओं- बहनों के सम्मान में कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार थीं, उन्होंने कभी माताओं-बहनों के लिए नहीं सोचा....जबकि माताओं बहनों के सम्मान में भाजपा की सरकार ने अनेकों काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को मौका दिया, अब बहनों की जवाबदारी ज्यादा हो गई है। अब भारतीय संस्कृति का परचम लहराना है।

PunjabKesari

न कोई योजना बंद हुई और न होगी

मुख्यमंत्री ने बहनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि लाडली बहना योजना ना तब बंद हुई.. ना आज बंद हुई.. ना आगे बंद होगी... ये लगातार जारी रहेगी... कोई भी योजना बंद नहीं होगी.... जैसी नियत वैसी बरक्कत ये भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गुमराह करने के सभी प्रयास करेगा लेकिन हमें उस पर विश्वास नहीं करना है। 

दुनिया में भारत की संस्कृति अद्भुत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया वालों के लिए भारत और भारत की संस्कृति बहुत बड़ा रहस्य है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं लेकिन किसी देश का नाम माता के आधार पर नहीं है। माता के आधार पर एकमात्र देश, भारत माता। हमारे देश की ये अलग विशेषता है। पृथ्वी के ऊपर बहनें वाली नदियों को भी हमने मां स्वरूप माना है। यह हमारा सौभाग्य है। प्रकृति से परमात्मा तक संस्कृति से अपनी समझ तक सब जगह हमको परस्पर रिश्ते से जोड़ती है। रिश्ते जोड़ने में ही हमारी मां से जन्म मिलता है, तो बहन का दुलार भी मां से कम नहीं होता है। भाई दूज के अवसर पर आप सबको प्रणाम करता हूं।

शक्ति का आधार होती हैं हमारी बहनें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के महत्व को बताते हुए कहा कि बहनों के द्वारा ये हाथ में बांधने वाला धागा आपके माध्यम से हमारी शक्ति का आधार बनता है। दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने का साहस, पराक्रम की पराकाष्ठा करने की और यह जो तिलक लगाने की आपकी वृति है। जीवन में अपने मस्तक को कभी किसी के आगे झुकने नहीं देते। इसका आधार हमारी बहने होती हैं।

PunjabKesari

जियो और जीने दो की संस्कृति है हमारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान ये हमारी सनातन संस्कृति है, मातृसंस्था आधारित संस्कृति है इसीलिए हमारे यहां पुरुष कितना भी काम कर ले, लेकिन माताजी के आधार पर घर की व्यवस्था न चले तो, घर बेकार हो जाता है। दुनिया में एकमात्र देश, भारत है, जहां परिवार में एकता बनाए रखते हैं। देश-दुनिया भारत की तरफ देखते हैं। हमारे त्योहारों की तरफ देखते हैं। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो की संस्कृति है। 

बहनों ने तिलक लगाकर लगाया, सेल्फी ली, स्व सहायता समूहों की बहनों ने भेंट किए अपने बनाए उत्पाद 

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अवसर पर हर वर्ग की महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। स्व सहायता समूह की बहनों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए समूह द्वारा बनाये गए उत्पाद भी भेंट किए। तो वहीं बहनों ने भाईदूज के अवसर पर अपने मुख्यमंत्री भैया डॉ. मोहन यादव को तिलक लगाया एवं बहनों ने सेल्फी भी ली। इस अवसर पर विभिन्न हितग्राही महिलाओं ने भी भैया डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। 

PunjabKesari

मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने भी किया मुख्यमंत्री का स्वागत 

कार्यक्रम में मंच पर मुस्लिम वर्ग की महिलाएं भी पहुंची और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भैया के साथ सामूहिक फोटो खिचंवाया और आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर सभी बहनों का अभिवादन किया।  

बुंदेली गीतों एवं नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति

भारतीय संस्कृति और परंपराओं में बुंदेलखंड का अपना विशेश महत्व है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाई दूज के अवसर पर बुंदली गीतों एवं नृत्य की सांस्कतिक प्रस्तुति की गई। जन्म लियो रघुरईया अवध में बाजे बधइयां जैसे बुंदेली बधाई नृत्य एवं गीतों ने समा बांध दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News