CM मोहन बोले- कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे, दिग्विजय सिंह पर भी बोला जुबानी हमला

3/23/2024 3:04:41 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। कांग्रेस की सूची जारी होने में देरी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कांग्रेस पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे हैं।

सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खासकर भाजपा के पक्ष में जो बयार चल रही है। कांग्रेस के बड़े नेता लड़ने से मना कर रहे हैं। वे लगातार मना कर रहे हैं और कांग्रेस उनको लड़ाने पर तुली हुई हैं। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे है?

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। भाजपा का जनता बढ़ता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, पीएम मोदी के काम पर जनता का भरोसा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News