दिल्ली हिंस्सा पर बोले CM कमलनाथ- भारत की संस्कृति हिंसा की नहीं बल्कि सभी को जोड़े रखने की है

2/29/2020 10:40:14 AM

इंदौर (गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में कहा उद्योग को कोई भी सरकार नहीं समझती है। सरकार यदि ये कहे तो ये उसकी भूल है। व्यापार क्षेत्र में सुझाव उद्योगों को बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। सुझाव ले रहे हैं ताकि मध्यप्रदेश में ऐसी नीति बना सकें जिससे निवेश का सकें। आर्थिक गतिविधि बने रोजगार के अवसर बनें। हमें भविष्य के बारे में सोचना है इस बदलती हुई दुनिया बदलते हुए समय को पहचानना बहुत जरूरी है। क्योंकि समय बदल जाता है दुनिया बदल जाती है यदि हम खुद ना बदलें तो हम पीछे रह जाएंगे।

PunjabKesari

इस दौरान दिल्ली में हुए दंगों पर सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह बड़े ही दुख और चिंता की बात है। ऐसा वातावरण बने जहां इस प्रकार के दंगे ना हों। दंगे की सब निंदा करते हैं अपने देश की संस्कृति भाईचारे की संस्कृति है।

PunjabKesari

वहीं इसके साथ ही सीएम कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति दिल और संबंध के साथ सब को जोड़े रखने की है। अगर कोई वातावरण या ऐसी नीति बने जिससे यह भंग हो तो आम आदमी को सोचने की जरूरत है कि इसका क्या कारण था। केंद्र सरकार ने सीएए का चक्कर चला दिया। क्या कोई रिफ्यूजी आ रहे थे या वॉर हो रहा था। रात 12 बजे तक संसद में इसकी बहस हुई। यदि कोई संदेह नहीं था तो उसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम सोचे बिना इतनी जल्दबाजी करने की क्या जरूरत थ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News