Punjab Kesari MP ads

जहां-जहां पड़े राहुल के पांव वहां-वहां हुआ कांग्रेस का बंटाधार, अब दक्षिण में दहन होगी ‘लंका’!

Wednesday, Feb 24, 2021-04:23 PM (IST)

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने पहले उत्तर भारत को कांग्रेस मुक्त कर दिया, अब वह दक्षिण की ओर चले हैं। सीएम ने कहा ये राहुल नहीं उनकी बांटने वाली मानसिकता है। कांग्रेस ने पहले धर्म के नाम पर भारत के दो टूकड़े कर दिए। अब उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने चली है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

सीएम ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े वहां-वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ है। पहले उत्तर भारत में कांग्रेस का बंटाधार हुआ और अब राहुल भैया दक्षिण भारत की ओर चल पड़े हैं। सीएम ने कहा कि हम सब भारत मां के लाल तो भेदभाव का कहां है सवाल। भोपाल हो या गुवाहाटी अपना देश अपनी माटी।

दक्षिण दौरे पर राहुल गांधी

बता दें आने वाले असेंबली चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण भारत में लगातार दौरे कर रहे हैं. फरवरी महीने के अंत में वे तीन दिन के लिए तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले हैं। वह 27-28 फरवरी और एक मार्च को राज्य में दौरा करेंगे.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Related News