#InternationalYogaDay2018 : योग के कारण रोज 18 घंटे मेहनत कर पाता हूं- शिवराजसिंह
6/21/2018 1:13:03 PM
भोपाल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में योग कर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल के परिणामस्वरूप आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिससे भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। हर नागरिक के लिये यह गर्व की बात है।
सीएम ने ट्वीटर के माध्यम से जनता को बधाई देते हुए लिखा है कि ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं, व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है, योग इसे प्रखर करता है। हम सभी सफल, सार्थक मानव जीवन जीने के लिए योग अपनाएं। आइये, देश और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाएं’।
#InternationalYogaDay की आप सभी को शुभकामनाएं। व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है, योग इसे प्रखर करता है। हम सभी सफल, सार्थक मानव जीवन जीने के लिए योग अपनाएं। आइये, देश और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। #InternationalYogaDay2018
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 21, 2018
वहीं, अपने संबोधन में सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाया है। योग का बहुत पुराना इतिहास है, योग शरीर को मजबूत बनाने की वैज्ञानिक विधि है।
#InternationalYogaDay2018 पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj भाग ले रहे हैं। https://t.co/D8Pj7verZV
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) June 21, 2018