मेरा जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण का था अध्याय: CM शिवराज

1/30/2022 4:44:14 PM

होशंगाबाद (सूरज सिंह): रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद के बनखेड़ी स्थित ग्राम चादोन पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के पिता स्वर्गीय नारायण चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने कहा कि उनका जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण, सेवा, अनुशासन का अध्याय था। इस दौरान पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान यज्ञ में शामिल होकर आहुति दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं इस दौरान सीएम ने ग्राम चादोन में किरार धाकड़ भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह भी उपस्थित रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News