CM कमलनाथ ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- BJP अपने एक स्वतंत्रता सेनानी का नाम बता दे

1/9/2020 5:03:18 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कांग्रेस सेवा दल पर हमला किया था। वहीं इसके बाद गुरुवार को कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम में कहा कि ये लोग कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे।

इस दौरान सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी से कहता हूं कि अपनी पार्टी का ऐसा एक नाम बता दीजिए जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार को बता दीजिए, अपना नाम और अपने बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए। इनका कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं रहा और ये हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने आते हैं।

वहीं कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुता वाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है।

सीएम कमलनाथ मे इसके साथ ही कहा कि ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी, लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News