CM ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं, मिलावटखोरी खत्म करने की कही बात!

10/25/2019 4:42:43 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपावली त्योहार को लेकर प्रदेश की जनता को ट्वीट करते हुए बधाई दी है। कमलनाथ ने कहा है कि ‘दीपोत्सव के पावन पर्व की आज से प्रारंभता हो चुकी है। धनतेरस की आप सभी प्रदेशवासियों को बधाई।
 

 


वहीं प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मिलावट खोरी के किस्सों को लेकर CM ने आगे कि ‘प्रदेश सरकार मिलावट के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है। यह सब आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं। आइये इस दीपोत्सव पर हम सभी मिलकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लें। मिलावट की सूचना देकर जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। दीपोत्सव पर्व को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध अभियान को पूरी मुस्तैदी से चलाने के निर्देश पूर्व से ही दिये गये हैं। मिलावट का ज़हर बेचने वाले समाज व मानवता के दुश्मन हैं। प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा हमारा संकल्प और हम उसके लिये सदैव वचनबद्ध हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News