घाना का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर CM यादव ने दी प्रधानमंत्री को बधाई, बोले- ये भारत के लिए गौरव का विषय
Thursday, Jul 03, 2025-01:27 PM (IST)

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा,‘‘विश्व पटल पर फिर से गूंजी भारत मां की जय-जयकार। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ दि ऑडर्र ऑफ दि स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान भारत एवं घाना के समृद्ध होते संबंधों एवं विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है।‘’
विश्व पटल पर फिर से गूंजी
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 3, 2025
भारत माँ की जय-जयकार
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "Officer of the Order of the Star of Ghana" से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है।
यह सम्मान भारत एवं घाना के समृद्ध होते संबंधों… pic.twitter.com/Vy1jb3sNku
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्चे पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है। इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है।