सावन के 7वें सोमवार और नागपंचमी का संयोग, नागचंद्रेश्वर के रुप में सजे महाकाल, 12 बजे से कतारों में लगे श्रद्धालु

Monday, Aug 21, 2023-01:06 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): आज सावन महीने का सातवां सोमवार है। नागपंचमी और सोमवार का संयोग बना है। महाकालेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया। महाकाल के अलौकिक रुप के दर्शन करने के लिए रात 12 बजे से ही श्रद्धालु लाइन में लगने शुरु हो गए। रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर भस्म रमाई गई।

PunjabKesari

सावन के हर सोमवार की तरह पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने बाबा महाकाल को नियमानुसार जल चढ़ाकर दूध, घी, शहद, शक्कर व दही से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद बाबा का भांग, सूखे मेवों से श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई। फिर भस्म आरती में बाबा का भांग, चंदन, फल, वस्त्र आभूषण से नागचंद्रेश्वर के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया।

PunjabKesari

पंडित महेश पुजारी ने बताया कि सावन महीने में महाकालेश्वर मंदिर में पांच आरती होती हैं। सबसे खास भस्म आरती होती है जो तड़के करीब 2.30 बजे शुरु हुई और करीब 1 घंटा चली। इसमें रोजाना पंचामृत किया जाता है। इन दिनों महाकाल को बेलपत्र और जल चढ़ाने का अलग महत्व है। कुछ भक्त एक से लेकर एक लाख तक बेल पत्र चढ़ाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News