कलेक्टर मनीष सिंह बोले- 10 हजार कोरोना मरीज रोजाना आए तो भी शहर में नहीं लगेंगी पाबंदियां
Tuesday, Jan 18, 2022-10:11 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जहां कोविड मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, वही नाईट कर्फ्यू भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का लगा हुआ है। इसके साथ ही कई प्रकार की पाबंदियां भी सरकार ने लगा रखी फिर भी मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बात करे पिछले दिनों की तो, मरीजों की संख्या की तो
10 जनवरी...948
11 जनवरी...1169
12 जनवरी...1104
13 जनवरी....1291
14 जनवरी....1343
15 जनवरी....1852
16जनवरी....1890
17 जनवरी...2106
लेकिन राहत की बात यह है कि उतनी ही जल्दी मरीज रिकवर भी हो रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार,यह डिपेंड करता है कि हॉस्पिटल में एडमिशन कितना हो रहा है। कल 135 मरीज हॉस्पिटल में थे। अगर हॉस्पिटल एडमिशन नहीं बढ़ता है और अगर बहुत स्लो स्पीड से बढ़ता है तो चिंता की बात नहीं होती है। अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में है। उनको फ़ोन कॉल जा रहे है। उनको हम लोग मॉनिटर कर रहे है। अगर हॉस्पिटल एडमिशन की संख्या बढ़ती है अगर इस तरह का असर दिखता है तो आगे चिंता की जायेगी और चिंता अभी भी कर रहे पर जहां तक शहर की गतिविधियों को नियंत्रित करने की बात है तो अभी कोई ऐसा विचार में नहीं है। न हीं कोई आवश्यकता है किंतु हम लोग नजर रखे हुए है, बात करे अभी की तो जिस तरीके से हॉस्पिटल में ट्रेंड चल रहा है अभी एडमिशन 2% से भी कम है और ऐसे ही चलता रहा तो 10 हजार भी मरीज आ जाय तो भी किसी प्रकार की बंद करने की आवश्यकता नहीं है।