कलेक्टर का स्वास्थ्य केंद्र पर औचक छापा,कमियों देख भड़के, मरीजों से जानी हकीकत, BMO को फटकार, नोटिस जारी
Friday, Mar 06, 2026-08:25 PM (IST)
बलौदाबाजार(अशोक टण्डन): बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा अचानक कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कई कमियां सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीएमओ डॉ. रवि अजगले को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान कुछ मरीजों ने महिला डॉक्टर वंदना भेले की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत भी कलेक्टर के समक्ष रखी। जिस पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कसडोल एसडीएम रामरतन दुबे को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही को लेकर बीएमओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर के औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

