कॉलेज प्राचार्य की दबंगई,प्रोफेसर के खींचे बाल और की मारपीट, प्राचार्य के खिलाफ जांच करने पहुंची थी टीम,पूरा कॉलेज हुआ खिलाफ
Saturday, Feb 14, 2026-04:22 PM (IST)
नीमच (मूल चंद खींची): मध्यप्रदेश के नीमच जिले से शिक्षकों के बीच लड़ाई का अजीब मामला सामने आया है। जीरन शासकीय कॉलेज की प्राचार्य दीपा कुमावत द्वारा अपने अधीनस्थ प्रोफेसर के बाल खींचकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ये घटना शनिवार दोपहर की है। कॉलेज की प्राचार्य दीपा कुमावत पर अधीनस्थ प्रोफेसर के बाल खींचने का आरोप है। इससे प्राचार्य के खिलाफ पूरे कॉलेज में आक्रोश भडक गया है।

प्राचार्य दीपा कुमावत के खिलाफ जांच पडताल करने प्रोफेसरों की टीम आई थी
दरअसल उज्जैन संभाग से कॉलेज में प्राचार्य दीपा कुमावत के खिलाफ जांच पडताल करने के लिए प्रोफेसरों की टीम आई थी, उसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ है। यह मामला थाने पहुंचा है। कॉलेज के ही प्रोफेसर व स्टूडेंट प्राचार्य दीपा कुमावत पर FIR के लिए अडे हुए है। इधर सोशल मीडिया पर मारपीट और मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे है।

