Punjab Kesari MP ads

कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख का इनाम, DSP पद पर पदोन्नति का ऐलान

Monday, Aug 03, 2026-08:51 PM (IST)

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया। राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।

PunjabKesariमुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नत किए जाने का भी ऐलान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News