पुलिस विभाग में देर रात स्ट्राइक,DSP अधिकारियों के ट्रांसफर, अब ACB-EOW में मिली जिम्मेवारी, मंत्रालय से तत्काल आदेश जारी
Tuesday, Jul 21, 2026-11:19 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह):छतीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। अब पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादले हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण यानी EOW व एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। आप भी देखें किन अफसरों की प्रतिनियुक्ति हुई है।
आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस निर्णय के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को एसीबी/ईओडब्ल्यू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

