Punjab Kesari MP ads

रिटायरमेंट के 3 महीने बाद मिली DSP पद पर पदोन्नति, गृह विभाग के आदेश ने चौंकाया,महकमे में चर्चा

Tuesday, Jul 14, 2026-11:45 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में 139 पुलिस निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। हालांकि इस सूची में एक नाम ने सभी का ध्यान खींचा।

PunjabKesari

सूची में रेडियो शाखा के निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता का नाम भी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि संतोष कुमार गुप्ता 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के करीब तीन महीने बाद उन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया।

अब इस आदेश को लेकर पुलिस महकमे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज प्रशासनिक त्रुटि है, या फिर सेवानिवृत्ति से पूर्व देय पदोन्नति (Notional Promotion) के तहत आदेश जारी किया गया है। फिलहाल गृह विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर पदोन्नति हुई है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक समकक्ष संवर्ग के निरिक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। 261 निरीक्षक समकक्ष संवर्ग के निरिक्षकों को ये तोहफा मिला है।

मध्यप्रदेश विभाग में पुलिस इंस्पेक्टर के बड़ी संख्या में प्रमोशन किए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नतियों में निरीक्षक समकक्ष संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 261 कर्मचारी निरीक्षक संवर्ग के शामिल हैं। इसके साथ ही निरीक्षक (विसबल) कंपनी कंमांडर संवर्ग के 54 और रक्षित निरीक्षक संवर्ग के 30 कर्मचारी शामिल हैं। इस सूची में निरीक्षक विशेष शाखा के 16 कर्मचारियों का भी प्रमोशन हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News