senior journalist chetendra mathur के निधन पर शोकसभा आयोजित
Monday, Apr 11, 2022-04:38 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): वरिष्ठ पत्रकार चेतेन्द्र माथुर (senior journalist chetendra mathur) का बीते सोमवार गंभीर बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। ग्वालियर प्रेस क्लब (gwalior press club) एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ (madhya pradesh journalist union) सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ ने फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन (gwalior press club bhavan) में शोक सभा आयोजित की गई । शोक सभा में ग्वालियर प्रेस क्लब (gwalior press club) अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सम्राट, बच्चन बिहारी, हरीश चन्द्रा, प्रवीण मिश्रा, राजेंद्र तलेगावकर, अरविन्द माथुर, प्रदीप शास्त्री, पीडी सोनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रांतीय महासचिव सुनील पाठक, नासिर गौरी, रमन शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल शामिल हुए।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पाजंली अर्पित की
इसके साथ ही जयदीप सिंह सिकरवार, विक्रम प्रजापति, राकेश वर्मा, संजय भटनागर, रविन्द्र सिंह चौहान, विनोद मुहाने, मुकेश बॉथम, मचल सिंह, उपेंद्र सिंह तोमर समेत वरिष्ठ साहित्यकार माताप्रसाद शुक्ला, भाजपा नेता अशोक शर्मा, सुधीर गुप्ता, अजय अरोरा, जन सम्पर्क अधिकारी मधू सोलापुरकर ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।