कांग्रेस का अनोखा जल सत्याग्रह, फव्वारे के पानी में 2 घंटे बैठकर किया कृषि कानूनों का विरोध

12/21/2020 4:11:33 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेसियों ने जल सत्याग्रह किया। कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों का दर्द महसूस करते हुए इंदौर के रजबाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा के आगे बने कुंड में ठंडे पानी के बीच बैठकर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेसियों का कहना है कि मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो हम अमरण जल सत्याग्रह करेंगे।

PunjabKesari

नए कृषि बिल के खिलाफ किसान बीते 25 दिनों से आंदोलनरत है। किसानों के इस आंदोलन को कॉन्ग्रेस का समर्थन भी मिल रहा है। बीते दिनों प्रदेश में कांग्रेस ने जहां जिला स्तर पर सरकार की खिलाफत करते हुए किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया था, वही आज इंदौर में कांग्रेसियों ने किसानों के समर्थन में जल सत्याग्रह किया। राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने जल सत्याग्रह किया। 2 घंटे तक पानी में खड़े होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन अपना समर्थन दिया।

PunjabKesari

जल सत्याग्रह कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि लाखों किसान सिंघु बॉर्डर पर मोदी सरकार के 3 ने काले कृषि कानूनों के खिलाफ 25 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी मोदी सरकार और उनके मंत्री हठधर्मिता का पालन करते हुए किसानों को खालिस्तानी कह रहे हैं। किसानों को आतंकवादी कह रहे हैं। हमारा जल सत्याग्रह किसानों के समर्थन में है। हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को एमएसपी दी जाए। इन कानूनों में एमएसपी को भी शामिल किया जाए। यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो हम अमरण जल सत्याग्रह करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News