कांग्रेस ने जलाया पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला, भारत मे आने का किया विरोध
Friday, May 05, 2023-05:08 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस ने इंदौर में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला दहन किया। कांग्रेस पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत में आने का विरोध कर रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि भारत के सबसे बड़े दुश्मन हजारों मां के लालों को शहीद करने वाले, हजारों बच्चों के सिर पर से पिता का साया हटाने वाले, ऐसे दुश्मन देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का दौरा एससीओ की मीटिंग में भारत में आने से देश के 140 करोड़ देश वासियों के मन में बड़ी पीड़ा है। हमारे सैनिक जो सीमा पर हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनके सैनिक परिवार भी मन ही मन ऐसे दुश्मन देश के विदेश मंत्री के भारत आने से दुखी होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार और मोदी सरकार दुश्मनों को लाल आंखें दिखाने और 56 इंच का सीना दिखाने की बात करती है। दूसरी ओर पाकिस्तान जैसे देश के विदेश मंत्री को भारत में आमंत्रित करती है। कांग्रेस पार्टी ने आज इसी के विरोध में बिलावल भुट्टो जरदारी के पुतले को जलाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया और केंद्र सरकार, भाजपा सरकार हाय हाय के नारे लगाए।