कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, अधिकारियों में मचा हड़कंप

12/29/2018 1:51:47 PM

भोपाल: सेंधवा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह दरबार नवनिर्वाचित विधायक ग्यारसीलाल रावत की विजय रैली शामिल होने पहुंचे। यहां रावत के जनता का धन्यवाद किया, वहीं एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि 'यह मत समझ लेना कि कांग्रेस सिर्फ ट्रांसफर करवाएगी, पूरी जन्मपत्री खोलकर घर भिजवा देगी। अधिकारी कर्मचारी अब यह समझ लें कि बदलाव का वक्त था, जो कि अब बदल चुका है। अब उन्हें चाहिए कि पुरानी पट्टी और पुराने चश्मा उतार लें'।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा कि 'उनकी जानकारी में यह आया है कि बहुत से अधिकारी अभी भी विधायक से 'फॉर्मल मीटिंग' करने नहीं पहुंचे हैं। उन कर्मचारियों को यह नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस केवल तबादला ही कराएगी और पूरी जन्मपत्री खोलकर घर भिजवा देगी'। उन्होंने कहा कि 'प्रदेश के मुखिया कमलनाथ वरिष्ठ और समझदार नेता हैं। नयी सरकार में अब कर्मचारियों की बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी'। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद, अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News