सुरेश पचौरी के भाजपा में जाने के बाद गुना में खुश हुए कांग्रेसी, जमकर बांटी मिठाइयां...

3/11/2024 9:38:46 AM

गुना। कांग्रेस नेता सुरेश पचोरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मध्य प्रदेश के गुना जिले में कांग्रेस नेताओं ने जमकर खुशियां मनाई है और एक दूसरे को मिठाई भी बांटी गई। आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुरेश पचौरी जमीनी नेता नहीं थे। इसलिए उनके कांग्रेस छोड़कर जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। आपको बता दें की सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।


भाजपा का कहना है कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का कचरा भाजपा में जा रहा है। सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद गुना में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के कार्यालय पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ का कहना था कि जिन लोगों का जन आधार ही नहीं है जो कभी एक चुनाव नहीं जीते और जो नेता कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए रुकावट पैदा करते हैं उनका भाजपा में जाना ही अच्छा है।

PunjabKesari
मेहरबान सिंह धाकड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता भाजपा में जाता है तो सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस से नए कार्यकर्ता जुड़ जाते हैं। मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कचरामय पार्टी होती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News