Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस MLA पर आरोप, पहले SC/ST Act में फंसाया, फिर दी जान से मारने की धमकी

Saturday, Feb 02, 2019-04:15 PM (IST)

भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम उपायुक्त के पति ने कांग्रेस विधायक कमलेश जाटव पर जान से मारने के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार पुराने विवाद को लेकर अम्बाह से विधायक कमलेश ने 28 जनवरी को पड़ोस में रहने वाले संजीव भार्गव पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। जब इस मामलें की जानकारी भार्गव दंपति को लगी तो वह विधायक से मिलने उनके आवास पर गए।

PunjabKesari, Madhya Pradesh Hindi News , Bhopal Hindi News,  Bhopal Hindi Samachar, Municipal Commissioner, Congress MLA Kamlesh Jatava, charged with murder

इस दौरान विधायक और उनके भाई ने संजीव भार्गव के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से भार्गव के पूरे परिवार में डर का माहौल है। वहीं भार्गव दंपति ने इस मामले को लेकर डीजीपी को पत्र लिखा है और सुरक्षा की मांग की है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के द्वारा एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हुए केस की भी जांच कराने की मांग की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News