चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर बैठे कांग्रेस विधायक

10/22/2019 5:56:41 PM

भोपाल: कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाने को लेकर अपने ही भाई दिग्विजय सिंह के बंगले के सामने धरने पर बैठ गए। उनके साथ चाचौड़ा से सैंकड़ों लोगों भी मौजूद रहे। इस बीच लक्ष्मण सिंह के साथ 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के बंगले पर धरना प्रदर्शन किया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Congress MLA Laxman Singh, Digvijay Singh, Chachauda district, demand for district making, Congress

दरअसल, चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने को लेकर दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अड़े हुए हैं। उनके साथ चाचौड़ा से सैकड़ों कार्यकर्ता और विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी किसान पहुंचे भी दिग्गी के बंगले के सामने धरने पर हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा में कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही चाचौड़ा को जिला बनाया जाएगा। अब सरकार को लगभग 10 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इसकी प्रयास शुरू नहीं हुए हैं। जिसको लेकर अब दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह सख्त तेवर अपना रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News