कांग्रेस विधायक का प्रज्ञा से सवाल, अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी क्या थे?

11/28/2019 6:33:31 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने काे लेकर कांग्रेसियाें ने विराेध जताया है। विधायक आरिफ मसूद ने गुरुवार काे बुधवारा चारबत्ती चैराहे पर बड़ी संख्या में धरना दिया और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और केन्द्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की गई।

PunjabKesari

उन्होंने केंद्र सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि भाजपा यह बात स्पष्ट करे कि अगर गोडसे देशभक्त है तो फिर वह गांधी जी को क्या मानती है, जिन्होंने अपनी जिंदगी देशसेवा और आजादी के लिए बिता दी। आरिफ मसूद ने आगे कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की विचार धारा से इस देश के 125 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। यह देश को तोड़ने वाली विचार धारा है। 

PunjabKesari

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि केन्द्र सरकार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की ज़मानत निरस्त करवाने के लिए पहल करे। साध्वी को कोर्ट ने ज़मानत स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण दी थी अब वह पूर्णतः स्वस्थ्य हैं। वह लगातार आतंकवादी नाथूराम गोडसे का समर्थन करते हुए उन्हे देश भक्त बता रही हैं। हालांकि वह खुद मालेगाव बम ब्लास्ट के मामले में आतंकवादी धाराओं के तहत जेल में रहीं हैं।

PunjabKesari

साध्वी की सदस्यता खत्म करने की मांग
वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी अध्यक्ष शोभा ओझा ने साध्वी प्रज्ञा की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘संसद के अंदर प्रज्ञा ने जिस भाषा का उपयोग किया, जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित किया, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी व भाजपा से उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News