इंदौर में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले- सरकार झटके पे झटके दे रही

2/15/2020 2:16:57 PM

इंदौर: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि के खिलाफ शनिवार को सड़क पर उतरे और अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। राजबाड़ा पर जुटे कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ पहले जमकर नारेबाजी की। फिर गैस सिलेंडर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो चस्पा की और सांकेतिक तौर पर करंट लगाया।

PunjabKesari

वहीं प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार की कीमत के तौर पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। आम जनता को लगातार केंद्र सरकार झटके पे झटका और महंगाई का करंट दे रही है। देश में युवा बेरोजगार हैं और मोदी सरकार चौतरफा महंगाई बढ़ाती जा रही है। केंद्र सरकार का यह कदम गरीबों के मुंह से निवाला छीनने जैसा है। बुधवार को रसोई गैस के दामों में करीब डेढ़ सौ रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके बाद से ही कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है और सरकार से वृद्धि वापस लेने की मांग कर रही है।

करंट लगाने जैसे अनूठा प्रदर्शन पर कांग्रेसियों ने कहा कि दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि ईवीएम का बटन इतनी तेजी से दबाना कि करंट शाहीन बाग में लगे, लेकिन शाहीन बाग का करंट तो उन्हें लग गया है। इसी करंट से बचने के लिए उन्होंने देशवासियों पर डेढ़ सौ रुपए सिलेंडर बढ़ाकर करंट का झटका दिया है। इतनी मंहगाई के बाद इस झटके ने सभी के बाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार में 444 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर आज दोगुने दामों में मिल रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News