Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, ये रहा पूरा मामला

Sunday, Feb 05, 2023-11:27 AM (IST)

पेंड्रा (अभिषेक गुप्ता): गौरेला पेंड्रा मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi) में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता (manoj gupta) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मनोज गुप्ता पर अनुशासन तोड़ने का आरोप है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (chhattisgarh assembly election 2023) में कुछ महीनों का वक्त बचा है। उससे पहले ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। यहां 10 दिन पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी थी। जिसकी वजह उन्होंने काम से अंसतुष्टि बताया था। अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। 

PunjabKesari

अमोल पाठक-प्रशांत श्रीवास की कार्यशैली से चल रहे थे परेशान मनोज गुप्ता

बताया जा रहा है कि यह विवाद ब्लॉक में कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद बढ़ी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बैठक बुलायी थी, जिसमें बूथ स्तर की कमेटियों को लेकर गौरेला के ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक और पेंड्रा के ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास को भी दायित्व दिया गया था। लेकिन इन दोनों ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षों की कामकाज शैली से पहले से ही मनोज गुप्ता नाखुश चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की। 

बाला कश्यप-राम रतन पेंद्रो को नियुक्त करने के बाद बढ़ा विवाद 

मनोज गुप्ता ने अमोल पाठक और प्रशांत श्रीवास की जगह बाला कश्यप और राम रतन पेंद्रो को ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। यहीं से विवाद शुरू हो गया। इसका विरोध गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक और पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने किया। दोनों के साथ इस मसले पर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें सात दिन के अंदर इस मसले पर उनसे जवाब मांगा गया है। 

PunjabKesari

संदेह के घेरे में मनोज गुप्ता की नियुक्तियां 

अमरजीत चावला ने मनोज गुप्ता की तरफ से की गई नियुक्तियों को गलत बताया है। बिना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के नियुक्तियां गलत है यह अनुशासन के खिलाफ है। वहीं कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गयी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News