Punjab Kesari MP ads

Bhopal में Congress सेवादल की प्रभात फेरी: अंबेडकर पार्क में ध्वज वंदन, संगठन में नई ऊर्जा भरने की कवायद

Sunday, Apr 12, 2026-03:23 PM (IST)

भोपाल: MP कांग्रेस सेवादल द्वारा राजधानी के बैरसिया नगर में प्रभात फेरी और ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत रेंज चौराहे से हुई, जो तलैया चौक, वार्ड-7, चोपड़ बाजार और बाल विहार होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

अंबेडकर पार्क में ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, बैरसिया विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरिकरण और जिला अध्यक्ष लोकेश दांगी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के नेतृत्व में सेवादल को सक्रिय और मजबूत बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। उनका उद्देश्य सेवादल के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाना है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News