कांग्रेस को जोर का झटका...प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बोले- 5 साल में एक भी बैठक नहीं हुई

3/19/2024 5:34:39 PM

सीधी (सूरज शुक्ला): लोकसभा चुनाव से पहले विंध्य में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सीधी में एक निजी होटल में प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए लालचंद गुप्ता ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और पार्टी छोड़ने की जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। आपको बता दें कि लालचंद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे हैं। पूर्व में वे भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News