Punjab Kesari MP ads

कांग्रेसी धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे- रामभद्राचार्य, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Tuesday, Jan 24, 2023-04:10 PM (IST)

भोपाल(विवान तिवारी): बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शात्री के समर्थन में अब उनके गुरु रामभद्राचार्य उतर आए हैं। रामभद्राचार्य ने कहा कि धीरेंद्र अंधविश्वास नहीं फैलाते, गुरुजनों और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का बागेश्वर धाम का विरोध करने पर राम भद्राचार्य ने कहा कि क्योंकि वे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लोकप्रियता पचा नहीं बचा पा रहे हैं।

मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का बचाव करते हुए कहा कि धीरेंद्र अंधविश्वास नहीं फैलाते वे गुरुजनों और पूर्वजनों का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। जान से मारने की धमकी पर कहा कि सरकार उनकी रक्षा की व्यवस्था करें। भोपाल का नाम भोज पाल होना चाहिए ताकि लोग जैसे होशंगाबाद का नर्मदापुरम हो गया वैसे भोपाल का नाम भी भोजपाल ही होना चाहिए। इससे भोज की गौरव गाथा से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ेगा।

रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लिए मैंने यज्ञ किया है और किसी न किसी दिन पीओके भारत का अंग बनकर रहेगा। प्रधानमंत्री मेरे पहले से मित्र हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि उनकी वाणी पर उनका संयम नहीं है। उन्हें जय सियाराम और सियाराम में अंतर नहीं है। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कहा कि सबूत तो दिया जा चुका है कितना सबूत दिया। सूर्यनारायण उल्लू को नहीं देखते तो सूर्य का दोष नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News