फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया पुतला
Monday, Jan 16, 2023-05:28 PM (IST)

मंडला(अरविंद सोनी): कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस और विधायक अशोक मर्सकोले पर विवादित बयान दिए थे जिसे लेकर आज कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर फग्गन सिंह कुलस्ते का पुतला दहन किया जिसमें बिछिया कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा और कांग्रेस विधायक अशोक मर्सकोले और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व चकदेही गांव की सभा में जब कुलस्ते से किसानों के कर्ज माफ की बात की गई तो अमर्यादित शब्द कांग्रेस के बारे में किए तो वही कांग्रेस विधायक अशोक मर्सकोले को बदमाश भी कह डाला जिस पर कांग्रेसी अक्रोशित नजर आए जिसे लेकर आज नेहरू चौक में फग्गन सिंह कुलस्ते का पुतला दहन किया गया। वही उनके बंगले का घेराव कर थाने पहुंचकर एफआईआर की मांग की।
कांग्रेस विधायक अशोक मर्सकोले का कहना है कि फग्गन सिंह कुलस्ते 30 से 35 वर्ष से राजनीति कर रहे हैं। इस तरह से उनका गाली गलौज करना और झूठ बोलना काफी निंदनीय है जिस पर हम उनका पुतला दहन कर रहे हैं। वही पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनके पहुंचने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे। कुलस्ते के किसानों के कर्ज माफी मामले में कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार ने 25 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है। वही उन्होंने कहा कि कुलस्ते विकास पुरुष नहीं बल्कि विनाश पुरुष है।