पंजाब केसरी की खबर का असर, सारनी में आक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रारंभ

5/1/2021 8:24:02 PM

बैतूल(रामकिशोर पवार): कोविड उपचार बचाव एवं प्रबंधन में जी जान से जुटे विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने आज सतपुड़ा ताप विद्युतगृह परिसर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों से चर्चा की। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सरज चौहान ने विधायक पण्डागरे को जानकारी दी कि फाउंडेशन बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। कम्प्रेसर मशीन अहमदाबाद से आने वाली है। तकरीबन 15 दिन में आक्सीजन का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। विधायक पण्डागरे ने आश्वस्त किया कि मशीन शीघ्र अहमदाबाद से सारनी पहुंचे। इसके लिए उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समुचित प्रयास किया जाएगा। 92 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इस प्लांट से बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। जिले के लोगों को संकट काल में बहुत बड़ा सहारा मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News