विवादों से घिरे भाजपा नेता की पद से छुट्टी, हाईकमान का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित करने की तैयारी
Sunday, Jun 07, 2026-05:19 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने विवादित भाजपा नेता पर बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने भाजपा नेता वीरेंदर शेंडगे को पद से मुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पुलिसकर्मियों व स्वंय सेवकों से मारपीट से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि पुलिसकर्मियों से उलझने के बाद अब भाजपा नेता वीरेंद्र शेंगड़े ने संघ को निशाना बनाया था। एक महीने पहले भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखा- विगत दिनों से भाजपा नेता का आचरण पार्टी की विचारधारा व पार्टी के अनुरूप नहीं आ रहा है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्हें भाजपा विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 के प्रभारी पद से मुक्त किया जाता है। साथ ही अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल से निष्कासित कर दिया जाएगा।

