पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित 2 पर मामला दर्ज

11/4/2019 10:33:05 AM

देवास: देवास जिले में सुभाष चौक पर पुरानी पुलिस चौकी की जगह नया पुलिस सहायता केन्द्र बनाने को लेकर विवाद हो गया। नई चौकी के निर्माण को लेकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और जिले के एसपी चंद्रशेखर सोलंकी के बीच विवाद भी हुआ। जो बाद में इतना बढ़ गया कि पुलिस ने सांसद और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। 

PunjabKesari

दरअसल, पूरा मामला शहर के बीच संवेदनशील क्षेत्र सुभाष चौक पर पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर हुआ। शहर के व्यापारी सांसद के पास पहुंचे थे। वे चाहते थे कि पुलिस चौकी का निर्माण वहां नहीं हो। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इस मामले को लेकर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी से फोन पर बात की। लेकिन दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ, जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया था।

PunjabKesari

जिसके बाद सुबह निर्माणाधीन पुलिस चौकी की दीवार टूटी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंद्रशेखर सोलंकी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि दीवार तोड़ते समय खुद सांसद भी लोगों के साथ खड़े हैं। फिलहाल पुलिस ने सांसद व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News