इंदौर में 24 घंटे में मिले 1698 नए केस, कलेक्टर बोले- शादियां टाल दें, हम किसी को इजाजत नहीं दे रहे

Monday, Apr 19, 2021-05:35 PM (IST)

इंदौर(सचिन/ गौरव): कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए इंदौर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दिया है। अब कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में किसी को भी शादी की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि वे इन दिनों होने वाली शादिया टाल दे। यदि ऐसा कोई नहीं मान रहा तो इसका मतलव यह है कि वे अपने साथ साथ अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं। ऐसे आयोजन पर 100 फीसदी संक्रमण होगा। 30 अप्रैल तक कोई कोई घर से बाहर न निकले।

PunjabKesari

दरअसल, रविवार को 1054492 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 1698 पॉजिटिव और 7539 नेगेटिव मामले आए। पूरे कोरोना काल में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 91015 हो गया। वहीं 7 लोगों की मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1054 हो गई। हालांकि रविवार को 876 मरीजों ने स्वस्थ होकर घर वापसी भी की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News