Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 24 घंटें भारी! कई जिलों में तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही, सभी 55 जिलों में येलो अलर्ट; रहें सावधान

Friday, Sep 11, 2026-10:08 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य में पिछले तीन दिनों में बारिश कम देखने को मिली। कई जिलों में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास बात यह है कि मौसम विभाग ने सभी 55 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज य़ानी शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है। इसके अलावा कल यानी 12 सितंबर को प्रदेश के  इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

हालांकि, पिछले तीन दिनों से राज्य में बारिश का सिलसिला थमा हुआ था। कई जिलों में हल्की से मध्य और छिटपुट बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ जिलों में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन, शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, कई जिलों में बारिश की वजह से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतनी की अपील की है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतनी की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर में रहें। पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
2. बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खेतों में काम करने से बचें
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. वाहन चलाते समय स्पीड हल्की रखें और स्टीयरिंग पर मजबूत पकड़ बनाए रखें
5. खराब मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेषकर ध्यान रखें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News